विद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर जिलावार पद तय हो गया है। इन्हें संबंधित जिलों को आवंटित भी कर दिया गया है। अब जिलों को आवंटित पद पर सीधी नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लीयरेंस के साथ कोटिवार आरक्षण अधियाचना मांगी गयी है।
कक्षा 9 से 12 वीं तक के विद्यालय अध्यापक के लिए विषयवार आरक्षण रोस्टर का संधारण जिला स्तर पर किया जाएगा। सूबे में 1.78 लाख शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को माध्यमिक शिक्षा निदेशक कन्हैया प्रसाद श्रीवास्तव ने सभी जिलों से रोस्टर क्लीयरेंस के साथ आरक्षण कोटिवार अधियाचना शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा है। दरअसल, विद्यालय अध्यापक के पद पर सीधी नियुक्ति के लिए अधियाचना शिक्षा विभाग द्वारा बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जानी है।
विभाग ने कक्षा 9 व 10 के लिए 33186 विद्यालय अध्यापक एवं कक्षा 11 व 12 तक के लिए 57618 विद्यालय अध्यापक का पद स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 1 से 5 वीं तक के 79943 और 6 से 8 वीं तक के 1745 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू की गयी है। नियुक्ति बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2023 के प्रावधान के अनुसार किया जाएगा
बिहार के किस जिले में कितने पद :-
कक्षा | 1-5 | 9-10 | 11-12 |
पटना | 2686 | 1166 | 1958 |
नालंदा | 1275 | 0783 | 1402 |
भोजपुर | 1102 | 0576 | 1347 |
बक्सर | 1310 | 0410 | 0817 |
रोहतास | 1093 | 0759 | 1523 |
कैमूर | 1536 | 0653 | 1073 |
गया | 3393 | 1290 | 2300 |
जहानाबाद | 0525 | 0256 | 0534 |
औरंगाबाद | 2128 | 0712 | 1287 |
नवादा | 1015 | 0694 | 1274 |
अरवल | 0700 | 0694 | 0316 |
मुजपफरपुर | 4683 | 1577 | 2719 |
सीतामदी | 1027 | 1203 | 1638 |
वैशाली | 1473 | 1109 | 2089 |
शिवहर | 0302 | 0226 | 0392 |
पूर्वी चंपारण | 2227 | 1794 | 3010 |
प. चंपारण | 4299 | 1447 | 2440 |
दरभंगा | 5845 | 1343 | 2390 |
मधुबनी | 0831 | 1638 | 2882 |
समस्तीपुर | 7459 | 1724 | 2800 |
सारण | 1885 | 1170 | 2183 |
गोपालगंज | 1378 | 0966 | 1658 |
सीवान | 1302 | 1156 | 2016 |
मुंगेर | 1130 | 0279 | 0616 |
शेखपुरा | 1355 | 0165 | 0332 |
लखीसराय | 0883 | 0254 | 0676 |
जमुई | 1280 | 0647 | 1155 |
खगड़िया | 2677 | 0499 | 0864 |
बेगूसराय | 2883 | 0925 | 1555 |
पूर्णिया | 3553 | 1060 | 1854 |
कटिहार | 2708 | 0959 | 1791 |
अररिया | 1679 | 0970 | 1646 |
किशनगंज | 1333 | 0506 | 1026 |
भागलपुर | 1979 | 0926 | 1588 |
वाका | 1806 | 0656 | 1144 |
सहरसा | 2090 | 0670 | 1093 |
सुपौल | 1984 | 0819 | 1285 |
मधेपुरा | 3179 | 0731 | 1165 |
डीएम की अध्यक्षता में हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक
जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी डीपीएम सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, बीआरपी एमडीएम आदि उपस्थित हुए। बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निम्न निर्देश दिए गए।
सभी विद्यालय में एक कमरा को चिन्हित कर पुस्तकालय निर्माण आरंभ करें जिसका उद्घाटन 27 मई को कराया जाय।
फिजिकल टीचर से विद्यालयों में नियमित पीटी करवाया जाय।
सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में लक्ष्य के अनुरूप नामांकन सुनिश्चित कराएंगे।
इसके लिए सभी बीईओ वीडिय एवं विकास मित्र के साथ बैठक 09 मई को करेगें एवं विकास मित्र अपने क्षेत्राधीन केजीबीवी में लक्ष्य के अनुरूप नामांकन कराएंगे। सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सप्ताह में दो दिनकेजीबीवी का संध्या एवं रात्री निरीक्षण करेंगे सभी प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी केजीबीवीमें नामांकित छात्राओं को पाठ्यपुस्तक, पोशाक, बेडींग इत्यादि की सुविधा उपलब्ध कराएगें।
सभी दिव्यांग बच्चों का कैम्प के माध्यम से दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवम यूआईडी जेनरेटर कराना सुनिस्चित करेंगे। सभी दिव्यांग बच्चों को सहहाय उपकरण उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। सभी बीईओ को प्रतिबंदीत करने का निदेश किया गया की कितने विद्यालयों में कनीय शिक्षक प्रभार में है, कितने विद्यालयों में शैक्षणीक एवं वित्तीय प्रभार अलग- अलग शिक्षकों के पास है, एवं कितने विद्यालयों में बगल के शिक्षक प्रभारी हैं। सभी प्रधानाध्यापक विद्यालय की साफ सफाई पर ध्यान देंगे एवं विद्यालय के शौचालय में ताला नही लगाएंगे।