Bihar Board Class 12th History लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न Subjective में 100% यही आएगा रट लो

History Class 12th Guess Questions Answers

कक्षा 12 वीं इतिहास का सबसे अच्छा गेस प्रश्न -1
प्रश्नों की संख्या 15 Subjective में 100% यही आएगा
लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को क्यों लागू किया गया ?
Why was the constitution of India enforced on 26th January, 1950 ?
उत्तर – पंडित जवाहरलाल नेहरू ने कांग्रेस के 31 दिसंबर 1929 के लाहौर अधिवेशन में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग का प्रस्ताव पारित कराया था और 26 जनवरी, 1930 का दिन सारे भारत में स्वतंत्रता दिवस के रुप में मनाया गया था। इसके बाद प्रतिवर्ष 26 जनवरी को इसी रूप में मनाया जाने लगा इसी पवित्र दिवस की यादगार को ताजा रखने के लिए संविधान सभा ने संविधान को 26 जनवरी 1950 से लागू किया।

2. काकोरी कांड क्या था ?
What was Kakori incident?
उत्तर – भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सरकारी खजाने को लूटने की घटना को अंजाम द‍िया गया। ज‍िसे काकारी कांड का नाम द‍िया गया।

3. मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की मांग किसने और कहाँ की ?
Who demanded for Muslim nation Pakistan and where did he ask for it ?
उत्तर – मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की मांग मुहम्मद अली जिन्नाह ने मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में 1940 में की थी।

4. स्वराज पार्टी की स्थापना कब हुई और किसने की ?
When Swaraj Party founded and who did it ?
उत्तर – स्वराज पार्टी की स्थापना 1 जनवरी, 1923 को देशबन्धु चित्तरंजन दास तथा मोतीलाल नेहरु ने की थी।

5. सेल्यूकस कौन था ? उसका संक्षिप्त परिचय दें ।
Who was Seleucus? Give his brief introduction.
उत्तर – सेल्यूकस सिकन्दर का प्रमुख सेनापति था। उसका पूरा नाम ‘सेल्यूकस निकेटर’ था।
सेल्यूकस सिकंदर के सबसे प्रमुख सेनापतियों में से एक था। वो सिकंदर की मृत्यु के पश्चात सिकंदर द्वारा जीते हुए भारतीय और ईरानी प्रदेशों का उत्तराधिकारी बना था । मौर्य शासक चन्द्रगुप्त से पराजित होने के बाद सेल्यूकस को क़ाबुल, कन्धार, गान्धार और हेरात व बलूचिस्तान के कुछ भाग उसे दे देने पड़े।
सेल्यूकस ने ही मेगस्थनीज़ को राजदूत बनाकर चन्द्रगुप्त मौर्य के पास भेजा था।

6. आयंगर व्यवस्था के विषय में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर – आयंगर व्यवस्था विजयनगर साम्राज्य से संबंधित है। विजयनगर साम्राज्य की स्थापना 1336 ईस्वी में हरिहर एवं बुक्का नामक दो भाइयों द्वारा किया गया था।
विजयनगर के शासकों ने अपने क्षेत्र को बहुत शक्तिशाली बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम में 12 व्यक्तियों के समूह को तैनात किया। यह समूह आयंगर कहलाता था। इनका पद वंशानुगत था। इन्हें वेतन के रूप में लगान और कर मुक्त भूमि दी जाती थी।

7. आइन-ए-अकबरी क्या है ? यह कितने भागों में विभाजित है ?
What is Ain-i-Akbari ? In how many parts is it divided ?
उत्तर – आइन-ए-अकबरी अकबरकालीन 16वीं एवं 17वीं सदी के कृषि संबधी इतिहास की जानकारी का एक विश्वसनीय एवं महत्वपूर्ण स्रोत है। इसकी रचना अकबर के ही एक नवरत्न दरबारी अबुल फज़ल ने की थी। इसमें अकबर के दरबार, उसके प्रशासन के बारे में चर्चा की गई है।
आइन-ए-अकबरी पाँच भागों में विभक्त है।

8. मौर्यकालीन इतिहास के प्रमुख स्रोतों का संक्षिप्त विवरण दें।
उत्तर – मौर्यकालीन इतिहास की जानकारी हेतु हमारे पास साहित्यिक एवं पुरातात्विक दोनों प्रकार के स्रोत हैं।
(i) साहित्यिक स्रोतों में कौटिल्य (चाणक्य) का अर्थशास्त्र, विशाखदत्त का मुद्राराक्षस, विष्णु पुराण एवं बौद्ध व जैन ग्रंथ से मौर्य इतिहास की जानकारी मिलती है।
विदेशी यात्रियों के विवरणों में यूनानी राजदूत मेगास्थनीज की इंडिका मौर्य कालीन इतिहास जानने का प्रमुख स्रोत है।

(ii) पुरातात्विक स्रोतों में अभिलेख एवं सिक्के मौर्यकालीन इतिहास को लिखने में अत्यधिक प्रमाणिक एवं मददगार साबित हुए हैं।

9. गंधार कला की विशेषताओं का उल्लेख किजिए।
उत्तर – गंधार कला का संबंध कुषाण वंश से है। कुषाण वंश का सबसे प्रतापी शासक कनिष्का था। कनिष्का का राज्यारोहण 78 ई० में हुआ। गंधार कला कुषाण वंश का सबसे प्रमुख कला है। इसके तहत सुंदर-सुंदर मूर्तियों का निर्माण किया जाता था। मूर्तियों के रंग-रूप तथा बालों पर विशेष ध्यान दिया जाता था। कनिष्क के शासनकाल में गंधार कला अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गई थी।

10. अभिलेख किसे कहते हैं ?
उत्तर – अभिलेख उन लेखों को कहा जाता है, जो स्तंभों, चट्टानों, गुफाओं ताम्रपत्रों और पत्थरों की चौड़ी पट्टियों पर खुदे तत्कालीन शासकों के शासन का सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक व धार्मिक चित्र खींचते हैं।

11. हम्पी के बारे में आप क्या जानते हैं ?
What do you know about Hampi ?
उत्तर – हम्पी हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब हम्पी नाम से जाना जाता है और अब केवल खंडहरों के रूप में ही अवशेष है। इन्हें देखने से प्रतीत होता है कि किसी समय में यहाँ एक समृद्धशाली सभ्यता निवास करती होगी।

12. उपनिवेशवाद का क्या अर्थ है ?
What is the meaning of colonialism ?
उत्तर – किसी समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र द्वारा अपने विभिन्न हितों को साधने के लिए किसी निर्बल किंतु प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राष्ट्र के विभिन्न संसाधनों का शक्ति के बल पर उपभोग करना।

13. 1857 की क्रांति के असफलता के दो कारण बतायें।
Write two causes of the failure of the revolt of 1857.
उत्तर – 1857 की क्रांति की असफलता के प्रमुख कारण निम्म थे –
(i) संगठन और एकता का अभाव
(ii) नेतृत्व का अभाव

14. बैरम खाँ कौन था ? पानीपत की दूसरी लड़ाई में उसने किसे पराजित किया ?
Who was Bairam Khan? To whom did he defeat in the second battle of Panipat ?
उत्तर – बैरम खाँ एक असाधारण सैन्य जनरल थे। जिन्होंने मुगल सम्राट हुमायूं और उनके बेटे अकबर के लिए सेवा की और उनके राज्य का विस्तार करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था।
बैरम खां ने पानीपत की दूसरी लड़ाई में हेमू को पराजित किया।

15. गाँधीजी द्वारा चलाये गये चार आंदोलनों का उल्लेख करें ।
Write the names of four movements started by Gandhiji.
उत्तर – गाँधीजी द्वारा चलाये गये चार आंदोलन-
(i) चंपारण सत्याग्रह – चंपारण आंदोलन जो बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी की अगुवाई में 1917 को शुरू हुआ था।

(ii) असहयोग आंदोलन – 1920 से महात्मा गांधी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन चलाया गया था। इस आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई जागृति प्रदान की।

(iii) नमक सत्याग्रह – महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए अनेकों आंदोलनों में से नमक सत्याग्रह सबसे महत्वपूर्ण था। महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 में साबरमती आश्रम जो कि अहमदाबाद स्थित है, दांडी गांव तक 24 दिनों का पैदल मार्च निकाला था।

(iv) भारत छोड़ो आंदोलन – अगस्त 1942 में गांधी जी ने ”भारत छोड़ो आंदोलन” की शुरुआत की तथा भारत छोड़ कर जाने के लिए अंग्रेजों को मजबूर करने के लिए एक सामूहिक नागरिक अवज्ञा आंदोलन ”करो या मरो” आरंभ करने का निर्णय लिया।

194

Class 12th History Online Test 1

Class 12th History VVI Guess Questions Answers For 2023

1 / 25

'आइन-ए-अकबरी' कितने भागों में विभक्त है ?

2 / 25

गुरु नानक का संबंध किस धर्म से है ?

3 / 25

महाभारत किसने लिखा ?

4 / 25

बुद्ध का सारनाथ में दिया गया प्रथम प्रवचन क्या कहलाता है ?

5 / 25

'आइन-ए-अकबरी' किसने लिखा ?

6 / 25

हड़प्पा सभ्यता का सबसे बड़ा नगर कौन था ?

7 / 25

आइन-ए-अकबरी के अनुसार भूमि को कितने भागों में बाँटा था ?

8 / 25

कालीबंगन स्थित है ?

9 / 25

सिंधु घाटी निवासियों को किस धातु का ज्ञान नहीं था ?

10 / 25

'हम्पी' किस साम्राज्य से संबंधित है ?

11 / 25

भारत में तंबाकू का पौधा लाया गया-

12 / 25

'गोपुरम' का संबंध है -

13 / 25

प्रयाग प्रशस्ति की रचना किसने की थी ?

14 / 25

महाभारत युद्ध कितने दिनों तक चला ?

15 / 25

महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति कहाँ हुई ?

16 / 25

दिल्ली से दौलताबाद किस शासक ने अपनी राजधानी परिवर्तित की ?

17 / 25

निम्नलिखित में महिला संत थी ?

18 / 25

श्वेतांबर और दिगम्बर का संबंध किस धर्म से है ?

19 / 25

'राजतरंगिणी' के लेखक कौन थे ?

20 / 25

मौर्यकालीन टकसाल का प्रधान कौन था ?

21 / 25

त्रिपिटक साहित्य है ?

22 / 25

गुप्त काल में कौन चीनी यात्री भारत आया था ?

23 / 25

'अकबरनामा' की रचना किसने की थी ?

24 / 25

इब्नबतूता ने अपनी यात्रा का विवरण किस भाषा में लिखा था ?

25 / 25

माहभारत की रचना किस भाषा में हुई ?

Your score is

The average score is 86%

0%

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *