History

History Class 12th Top 30 VVI Important Questions in Hindi For Exam 2024

Table of Contents

History Class 12th Top 30 VVI Important Questions in Hindi

कक्षा 12 वीं इतिहास अतिमहत्वपूर्ण प्रश्न  

Top 30 VVI Important Questions

1. भारत में पुरातत्व विभाग की स्थापना कब हुई ? इसका पहला निदेशक (डायरेक्टर) कौन था ?
When was Archaeology department established in India? Who was its first director ?
उत्तर – 1861 ई० में भारत में पुरातत्व विभाग की स्थापना हुई ।
 कनिंघम महोदय को इसका डायरेक्टर नियुक्त किया गया ।
2. हड़प्पा सभ्यता का विस्तार बताइए ।
Write the extension of Harappan civilization.
उत्तर – हड़प्पा सभ्यता का विस्तार उत्तर में जम्मू कश्मीर से लेकर दक्षिण में नर्मदा के तट तक और पश्चिम में बलूचिस्तान के मकरान समुद्र तट से लेकर उत्तर पूर्व में मेरठ तक था।
 इसका क्षेत्रफल लगभग 12,99,600 वर्ग किमी० है। अनुमानतः हड़प्पा सभ्यता का विस्तार उत्तर से दक्षिण तक 1100 किमी० तथा पूर्व से पश्चिम तक 1600 किमी० है।
3. विशाल स्नानागार की दो विशेषतायें लिखें ।
Write two features of the Great Bath.
उत्तर – विशाल स्नानागार की दो विशेषतायें –
(i) यह धार्मिक अवसरों पर प्रयोग किया जाता था।
(ii) इसके साथ सीढ़ियाँ, कपड़े बदलने के कमरे और कुँआ भी बना हुआ है। गंदे पानी के निकास की गहरी और चौड़ी नालियाँ भी हैं।
4. प्राचीन भारत के दो महाकाव्यों के नाम बताइये ।
Name two epics of ancient India.
उत्तर – रामायण एवं महाभारत भारत के दो सर्वाधिक प्राचीन महाकाव्य हैं।
5. त्रिपिटक क्या है ?
What is Tripitak ?
उत्तर – त्रिपिटक बौद्ध धर्म के पाली भाषा में लिखित प्रमुख ग्रंथ हैं। त्रिपिटक का शाब्दिक अर्थ है- तीन पिटारियां। यह बौद्ध धर्म का प्राचीनतम ग्रंथ हैं, जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहीत हैं।
6. अभिलेख किसे कहते हैं ?
What is called inscription?
उत्तर – अभिलेख उन लेखों को कहा जाता है, जो स्तंभों, चट्टानों, गुफाओं ताम्रपत्रों और पत्थरों की चौड़ी पट्टियों पर खुदे तत्कालीन शासकों के शासन का सामाजिक, राजनैतिक,  आर्थिक व धार्मिक चित्र खींचते हैं।
7. सेल्यूकस कौन था ? उसका संक्षिप्त परिचय दें ।
Who was Seleucus? Give his brief introduction.
उत्तर – सेल्यूकस सिकन्दर का प्रमुख सेनापति था। उसका पूरा नाम ‘सेल्यूकस निकेटर’ था। 
                   सेल्यूकस सिकंदर के सबसे प्रमुख सेनापतियों में से एक था। वो सिकंदर की मृत्यु के पश्चात सिकंदर द्वारा जीते हुए भारतीय और ईरानी प्रदेशों का उत्तराधिकारी बना था । मौर्य शासक चन्द्रगुप्त से पराजित होने के बाद सेल्यूकस को क़ाबुल, कन्धार, गान्धार और हेरात व बलूचिस्तान के कुछ भाग उसे दे देने पड़े।
सेल्यूकस ने ही मेगस्थनीज़ को राजदूत बनाकर चन्द्रगुप्त मौर्य के पास भेजा था।
8. श्रीमद्भगवद्गीता में कितने अध्याय और कितने श्लोक हैं ?
How many Chapters and Shlokas are there in Shrimadbhagvadgita ?
उत्तर – श्रीमद्भगवद्गीता में कुल 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं।
9. “गोत्र” शब्द से आप क्या समझते हैं ?
What do you understand by the term “Gotra”
उत्तर – ऋषियों की वंश-परंपरा
10. वैदिक काल में “आश्रम व्यवस्था” से क्या तात्पर्य है ?
What does “Ashram system” mean during Vedic period ?
उत्तर – आश्रम व्यवस्था के तहत, मानव जीवन काल को चार अवधियों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक अवधि का लक्ष्य व्यक्ति की पूर्ति और विकास था।
(i) ब्रह्मचर्य (छात्र जीवन) 
(ii) गृहस्थ 
(iii) वानप्रस्थ (सेवानिवृत्त जीवन) 
(iv) संन्यास (नवीनीकृत जीवन)
11. जैन धर्म के पाँच सिद्धान्त कौन से थे ?
What were the five doctrines of Jainism ?
उत्तर – जैन धर्म के पाँच सिद्धांत-
(i) अहिंसा: जीव को चोट न पहुँचाना
(ii) सत्य: झूठ न बोलना
(iii) अस्तेय: चोरी न करना
(iv) अपरिग्रह: संपत्ति का संचय न करना और
(v) ब्रह्मचर्य
12. बुद्ध द्वारा प्रतिपादित अष्टांगिक मार्ग कौन थे ?
What were the Ashtangik Margas propounded by Gautam Buddha.
उत्तर – बुद्ध द्वारा प्रतिपादित अष्टांगिक मार्ग –
(i) सम्यक दृष्टि
(ii) सम्यक संकल्प
(iii) सम्यक वाणी
(iv) सम्यक कर्मांत
(v) सम्यक आजीव
(vi) सम्यक व्यायाम
(vii) सम्यक स्मृति
(viii) सम्यक समाधि 
13. स्तूप क्या होता है ?
What is Stupa?
उत्तर – स्तूप जिसका शाब्दिक अर्थ “ढेर” होता है। एक गोल टीले के आकार की संरचना है जिसका प्रयोग पवित्र बौद्ध अवशेषों को रखने के लिए किया।
14. आइन-ए-अकबरी क्या है ? यह कितने भागों में विभाजित है ?
What is Ain-i-Akbari ? In how many parts is it divided ?
उत्तर – आइन-ए-अकबरी अकबरकालीन 16वीं एवं 17वीं सदी के कृषि संबधी इतिहास की जानकारी का एक विश्वसनीय एवं महत्वपूर्ण स्रोत है। इसकी रचना अकबर के ही एक नवरत्न दरबारी अबुल फज़ल ने की थी। इसमें अकबर के दरबार, उसके प्रशासन के बारे में चर्चा की गई है।
   आइन-ए-अकबरी पाँच भागों में विभक्त है।
15. अकबर के काल में कर निर्धारण की कितनी प्रणालियाँ थीं ?
How many types of tax fixation was prevalent during Akbar’s period ?
उत्तर – आइन-ए-अकबरी में कर निर्धारण की तीन प्रणालियों का उल्लेख मिलता है। ये गल्ला बख्शी, जब्ती एवं नस्क थीं। 
16. पानीपत की प्रथम लड़ाई कब हुई और किनके बीच हुई ?
When was the first battle of Panipat fought and between whom ?
उत्तर – पानीपत की प्रथम लड़ाई 21, अप्रैल 1526 को बाबर एवं इब्राहिम लोदी के बीच हुई ।
17. बैरम खाँ कौन था ? पानीपत की दूसरी लड़ाई में उसने किसे पराजित किया ?
Who was Bairam Khan? To whom did he defeat in the second battle of Panipat ?
उत्तर – बैरम खाँ एक असाधारण सैन्य जनरल थे। जिन्होंने मुगल सम्राट हुमायूं और उनके बेटे अकबर के लिए सेवा की और उनके राज्य का विस्तार करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। 
बैरम खां ने पानीपत की दूसरी लड़ाई में हेमू को पराजित किया। 
18. हम्पी के बारे में आप क्या जानते हैं ?
What do you know about Hampi ?
उत्तर – हम्पी हिंदू राज्य विजयनगर साम्राज्य की राजधानी थी। तुंगभद्रा नदी के तट पर स्थित यह नगर अब हम्पी नाम से जाना जाता है और अब केवल खंडहरों के रूप में ही अवशेष है। इन्हें देखने से प्रतीत होता है कि किसी समय में यहाँ एक समृद्धशाली सभ्यता निवास करती होगी।
19. भक्ति आन्दोलन क्या था ?
What was Bhakti Movement ?
उत्तर –  सामाजिक-धार्मिक सुधारकों द्वारा समाज में विभिन्न तरह से भगवान की भक्ति का प्रचार-प्रसार किया गया इसी को भक्ती आन्दोलन कहा गया।
20. कबीर कौन थे ? ‘कबीर’ शब्द का क्या मतलब है ?
Who was Kabir ? What is the meaning of the word ‘Kabir ?
उत्तर – कबीर 15वीं सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे।
                                                        कबीर का मतलब होता है- महान
21. इब्न बतूता कौन था ? एक संक्षिप्त परिचय लिखें । 
Who was Ibn Batuta ? Write a introduction.
उत्तर – इब्नबतूता अरब यात्री, विद्वान तथा लेखक था। जिसका जन्म 24 फ़रवरी 1304 ई. को उत्तर अफ्रीका के मोरक्को प्रदेश के प्रसिद्ध नगर तांजियर में हुआ था। इसक पूरा नाम मुहम्मद बिन अब्दुल्ला इब्नबतूता था। इब्नबतूता आरंभ से ही बड़ा धर्मानुरागी था। उसे मक्के की यात्रा (हज) तथा प्रसिद्ध मुसलमानों का दर्शन करने की बड़ी अभिलाषा थी। इस आकांक्षा को पूरा करने के उद्देश्य से वह केवल 21 वर्ष की आयु में यात्रा करने निकल पड़ा। इब्नबतूता मुहम्मद बिन तुगलक के काल में भारत आया।
22. उपनिवेशवाद का क्या अर्थ है ?
What is the meaning of colonialism ?
उत्तर – किसी समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र द्वारा अपने विभिन्न हितों को साधने के लिए किसी निर्बल किंतु प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राष्ट्र के विभिन्न संसाधनों का शक्ति के बल पर उपभोग करना।
23. पूना पैक्ट के बारे में आप क्या जानते हैं ?
What do you know about Poona pact ?
उत्तर – पूना पैक्ट डॉ. बी. आर अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच एक समझौता था। महात्मा गांधी दलितों के एकीकरण की प्रक्रिया को धीमा नहीं करना चाहते थे। इस समझौते ने महात्मा गांधी के आमरण अनशन को रोक दिया। पूना समझौता महत्वपूर्ण था क्योंकि महात्मा गांधी हिंदुओं के दलित वर्ग को और कम नहीं करना चाहते थे। पूना पैक्ट ने केंद्रीय और प्रांतीय विधान परिषदों में दलित वर्गों के लिए आरक्षित सीटें प्रदान कीं।
24. 1857 की क्रांति के असफलता के दो कारण बतायें। 
Write two causes of the failure of the revolt of 1857.
उत्तर – 1857 की क्रांति की असफलता के प्रमुख कारण निम्म थे –
(i) संगठन और एकता का अभाव 
(ii) नेतृत्व का अभाव 
25. चॉल इमारतें क्या थीं ?
What were Chawl buildings ?
उत्तर – एक ही स्थान पर अधिक से अधिक लोगों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भारतीय शैली में बनाई गई बहुमंजिला इमारतों को चॉल कहते हैं । इसमें प्रत्येक मंजिल पर कतार में एक-एक कमरे वाले छोटे-छोटे आवासीय खंड होते है। कमरे के सामने खुला बरामदा या गलियारा होता है इसका निर्माण घनी आबादी के कारण मुंबई में औपनिवेशिक काल में किया गया था ।
26. गाँधीजी द्वारा चलाये गये चार आंदोलनों का उल्लेख करें ।
Write the names of four movements started by Gandhiji.
उत्तर – गाँधीजी द्वारा चलाये गये चार आंदोलन-
(i) चंपारण सत्याग्रह – चंपारण आंदोलन जो बिहार के चंपारण जिले में महात्मा गांधी की अगुवाई में 1917 को शुरू हुआ था।
(ii) असहयोग आंदोलन – 1920 से महात्मा गांधी तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन चलाया गया था। इस आंदोलन ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई जागृति प्रदान की।
(iii) नमक सत्याग्रह – महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए अनेकों आंदोलनों में से नमक सत्याग्रह सबसे महत्वपूर्ण था। महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 में साबरमती आश्रम जो कि अहमदाबाद स्थित है, दांडी गांव तक 24 दिनों का पैदल मार्च निकाला था।
(iv) भारत छोड़ो आंदोलन – अगस्त 1942 में गांधी जी ने ”भारत छोड़ो आंदोलन” की शुरुआत की तथा भारत छोड़ कर जाने के लिए अंग्रेजों को मजबूर करने के लिए एक सामूहिक नागरिक अवज्ञा आंदोलन ”करो या मरो” आरंभ करने का निर्णय लिया। 
27. स्वराज पार्टी की स्थापना कब हुई और किसने की ? 
When Swaraj Party founded and who did it ?
उत्तर – स्वराज पार्टी की स्थापना 1 जनवरी, 1923 को देशबन्धु चित्तरंजन दास तथा मोतीलाल नेहरु ने की थी।
28. मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की मांग किसने और कहाँ की ?
Who demanded for Muslim nation Pakistan and where did he ask for it ?
उत्तर –  मुस्लिम राष्ट्र पाकिस्तान की मांग मुहम्मद अली जिन्नाह ने मुस्लिम लीग के लाहौर अधिवेशन में 1940 में की थी।
29. भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को क्यों लागू किया गया ?
Why was the constitution of India enforced on 26th January, 1950 ?
उत्तर –  भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू करने की एक खास वजह थी, दरअसल, 26 जनवरी 1930 को कांग्रेस ने देश की पूर्ण आजादी या पूर्ण स्वराज का नारा दिया था। इसी की याद में संविधान को लागू करने के लिए 26 जनवरी 1950 तक इंतजार किया गया।
30. काकोरी कांड क्या था ?
What was Kakori incident?
उत्तर – भारतीय क्रांतिकारियों द्वारा 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जिले के काकोरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से सरकारी खजाने को लूटने की घटना को अंजाम द‍िया गया। ज‍िसे काकारी कांड का नाम द‍िया गया
Keyword : History Class 12th Top 30 VVI Important Questions, History Class 12th Top 30 VVI Important Questions, History Class 12th Top 30 VVI Important Questions

Related posts:

Bihar D.EL.ED Admission 2024 : D.EL.ED संस्थानों में Admission के लिए इतनी लगेगी Fees और इस दिन आएगा...

Bihar Board Big Update 10th 12th Center List 2024 District Wise – इंटर मैट्रिक परीक्षा 2024 सभी जिलो...

Bihar Board Exam 2024 Important Notice : Server Active ऐशे Download करे Admit Card

Bihar Board Exam 2024 में Copy मे ऐसे लिखे मिलएगे पूरे अंक, देखे क्या है सही तरीका

Bihar Board Class 10th Marksheet Download Link Active | BSEB Result Check 2023, इस लिंक से देखें अपन...

जल्दी मिला लो Political Science का Answer। Bihar Board 12th Political Science All Set Answer key 202...

Bihar Board 12th Toppers List 2023 घोषित : ये रही टॉपर्स की लिस्ट, तीनों स्ट्रीम में लड़कियां आगे

BSEB Bihar Board 12th Scrutiny 2024: बिहार बोर्ड स्कूटनी, जानें कब से करें Apply

BSEB Big Update 2024: अब बिहार में private tution पढ़ाने वाले सरकारी टीचरों की खूब खबर लेगी सरकार, स...

12th 10th Class Final Admit Card 2023 Download Link: कक्षा 10वीं 12वीं Admit Card अभी-अभी जारी हुआ, ...

Comments are closed.