Bihar Police Constable Exam Date 2023

बिहार पुलिस में बंपर बहाली, क्या होगी उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता? | Bihar Police New Vacancy 2023, जाने पूरी जानकारी

बिहार पुलिस मुख्यालय ने 21391 सिपाही की नियुक्ति की अनुशंसा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) को भेज दी है। इसमें 7903 पद विभिन्न कोटि की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। ट्रांसजेंडरों के लिए 56 पद रहेंगे। बिहार पुलिस के इतिहास में पहली बार इतने बड़े पदों पर एक साथ बहाली का विज्ञापन निकलेगा। शुक्रवार को, बिहार पुलिस के एडीजी (मुख्यालय) जेएस गंगवार ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य सरकार ने नवंबर तक इनकी बहाली पूरी कर उनको दिसंबर में एक साथ राजधानी के गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

अभ्यर्थियों का कम से कम इंटर पास होना अनिवार्य : एडीजी मुख्यालय ने बताया कि केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) जल्द ही नियुक्ति को लेकर विज्ञापन जारी करेगा। सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का कम से कम इंटर पास होना अनिवार्य होगा।

आयु सीमा

  • सामान्य वर्ग में 18 से 25 आयुवर्ग के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए आयु वर्ग सीमा 18 से 27 वर्ष और
  • एससी-एसटी के लिए 18 से 30 वर्ष निर्धारित होगी।
  • गृहरक्षकों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

पहले लिखित फिर शारीरिक परीक्षा देनी होगी| परीक्षा दो चरणों में ली जायेगी।

पहले चरण में लिखित परीक्षा जबकि दूसरे चरण में शारीरिक जांच परीक्षा होगी। उन्होंने अभ्यर्थियों को तैयार में जुट जाने का आह्वान किया।

महिलाओं को मिलेगा 35% क्षैतिज आरक्षण

एडीजी ने बताया कि सिपाही बहाली में महिलाओं को 35 फीसदी क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इसके साथ ही तीन फीसदी पद पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार महिलाएं एक साथ बहाल होंगी। यह नियुक्ति महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का बड़ा अवसर साबित होगा। बहाली में होमगार्ड जवानों और स्पोट्र्स पर्सन को भी आरक्षण मिलेगा।

  • दारोगा के 1288 और स्टेनो एसआइ के 194 पदों पर बहाली के लिए मई तक रोस्टर क्लीयरेंस होने की उम्मीद

पुलिस महकमे में 75543 पदों का सृजन

गंगवार ने बताया कि दारोगा के 1288 पदों और स्टेनो एसआइ के 194 पदों पर बहाली की अनुशंसा शीघ्र संबंधित आयोग को भेज दी जायेगी। इसके लिए फिलहाल रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया चल रही है। मई तक इससे संबंधित निर्णय होने की उम्मीद है। सूबे की बढ़ती जनसंख्या और डायल 112 की आवश्यकता को देखते हुए गृह विभाग ने बिहार पुलिस के लिए 75543 पदों का सृजन किया है। इनमें से 68360 पद सीधी नियुक्ति से भरे जायेंगे जबकि 7183 अन्य पदों पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से तैनाती होगी।

12 साल में 62136 सिपाही हुए बहाल

एडीजी ने बताया कि 2010 से लेकर 2022 यानि पिछले 12 वर्षों में 62136 सिपाही, 8200 दरोगा, 4000 पुलिस ड्राइवर और 300 से अधिक डीएसपी की बहाली हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 2010 में 11 हजार, 2013 में 7500, 2015 में 11 हजार, 2018 में 10 हजार, 2021 में 12 हज़ार और 2022 में 8200 सिपाहियों की बहाली की गयी है।

योग्यता क्या होनी चाहिए

  • आवेदक बिहार का निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की फिजिकल फिटनेस अच्छी होनी चाहिए
  • आवेदन करने के लिए आवेदक 12 वी पास होना चाहिए, तभी वो इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है।
  • अभी इस भर्ती का कोई भी ऑफीशियल नोटिफिकेशन नहीं आया है…
  • अभी रजिस्ट्रेशन फीस के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी हुई है।