Board Exam देने से पहले ये जान लो, नहीं तो एग्जाम सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी। चप्पल पहन कर देनी होगी मैट्रिक की परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर एवं मैट्रिक के सभी परीक्षार्थियों को निर्देश दिया है कि वे परीक्षा केंद्र पर चप्पल पहनकर ही आएं। जूता- मोजा पहनकर आने पर केंद्र के अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बिहार बोर्ड ने कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए ऐसा निर्णय लिया है। इंटर की परीक्षा 1 से 11 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक होगी।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी

बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को सलाह दी है कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले हर हाल में परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। समय से परीक्षा केंद्र के अंदर अपनी सीट पर बैठ जाएं। परीक्षा केंद्र पर ज्यादा भीड़ न लगाएं। बोर्ड ने परीक्षार्थियों सहित अभिभावकों को भी सलाह दी कि कदाचार मुक्त परीक्षा में सहयोग करें। बोर्ड ने कदाचारमुक्त परीक्षा लेने के लिए हरसंभव कदम उठाया है।

परीक्षा से दस मिनट पहले तक मिलेगा प्रवेश

1 फरवरी से शुरू होने वाली इंटर परीक्षा में देर से पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी। दोनों ही पालियों में परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक ही छात्र छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। पहली पाली में सुबह 9.20 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर 1.35 बजे तक ही केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। जूता-मोजा पहनकर आने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा। शनिवार को एमआईटी के एवीएच हॉल में इंटर परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों की श्रीफिंग हुई। उन्हें एंट्री व केंद्र के भीतर की जाने वाली तैयारियों से लेकर प्रश्न पत्र के वितरण और सीटिंग प्लान समेत जांच और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी गई। डीईओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 67 केंद्रों पर दो पालियों में इंटर की परीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा कदाचारमुक्त हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। अगर निरीक्षण में कदाचार करते हुए कोई परीक्षार्थी पकड़ा जाता है तो इसके लिए वीक्षक को दोषी मानकर कार्रवाई की जाएगी। सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट से लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। इधर, सभी परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों पर सभी वीक्षकों को रविवार तक योगदान देना है। सोमवार तक सभी तैयारी पूरी कर ली जाएगी।

● 1 से 11 फरवरी तक इंटर की परीक्षा

● 14 से 22 फरवरी तक होगी मैट्रिक की परीक्षा

● प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होगी, 9.20 तक दिया जाएगा प्रवेश

● दूसरी पाली की परीक्षा के लिए 1.45 बजे से, 1.35 तक दिया जाएगा प्रवेश

Admit Card Download Click Here
Bihar Board Today News Click Here
Bihar Board Latest update Click Here
Telegram channel Click Here

Related posts:

जल्दी मिल लो Hindi का Answer key। Bihar Board 12th Hindi All Set Answer key 2023 अभी करें Download

Bihar Board Big Update 10th 12th Center List 2024 District Wise – इंटर मैट्रिक परीक्षा 2024 सभी जिलो...

Bihar Board Class 10th Marksheet Download Link Active | BSEB Result Check 2023, इस लिंक से देखें अपन...

Bihar Board Matric Inter Exam 2024 : ऐसे विद्यार्थी का एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा, जाने पूरी जानकारी...

Bihar Board 10th 12th Result 2023 । मार्च में आएगा इंटर का रिजल्ट और मैट्रिक का 15 अप्रैल से पहले

BSEB 2024 ने अभी जारी किया इंटर व मैट्रिक का Admit card, अभी Download करे

Bihar Board 12th Official Answer Key 2024 अभी-अभी बोर्ड ने जारी किया Objective Questions का Answer K...

Bihar Board New Admit Card Guidelines 2024: जाने कब तक होगी Entry, साथ ही Admit card ना होने पे क्या...

BSEB Big Update 10th,12th Admit Card 2024 : बिहार बोर्ड ने 10वीं 12वीं का Admit Card जारी किया, जाने...

जानें कैसे करनी होगी तैयारी जिससे Physics लगने लगे Easy : Bihar Board Exam 2024