क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते है, तो अपनाएं ये देसी फॉर्मूला । how to remember what you read

बहुत सारे स्टूडेंट्स अच्छे से पढ़ाई तो कर लेते है पर कुछ समय बाद या एग्जाम समय में वो सारी चीज़ें भूल जाते है और फिर उनकी सारी मेहनत बेकार हो जाती है|

वैसे पढ़ा हुआ याद न रहने के बहुत सारे कारण है, जैसे सोच समझकर न पढ़ना, पढ़ाई में ही रूचि ना होना या फिर एग्जाम के डर से भी हमें पढ़ा हुआ याद नहीं रह पाता पर बहुत ही आसान तरीकों से इस प्रॉब्लम का हल निकल सकता है बस पढ़ाई को लेकर आपको अपना नज़रिया बदलना पड़ेगा और कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा|

पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद कैसे रखें ? 100% working

1) विषय को समझे (Understand the subject)

सबसे पहले आप जिस विषय की पढ़ाई कर रहे है उस विषय के बारे में अच्छे से जानकारी लें इससे आपको उस विषय को पढ़ने में थोड़ी रूचि आएगी और आप एक सही ढंग से उस विषय को समझ पाएंगे और पढ़ा हुआ याद रख पाएंगे|

ये भी पढ़ें :
टॉपर अपना टाइम टेबल कैसे बनाते हैं | टाइम टेबल बनाने का बेस्ट तरीका

2) मूड को ठीक रखे (Set the mood)

जब भी आप पढ़ाई करने बैठे तब आपका पढ़ाई करने का मन होना चाहिए नहीं तो आप अच्छे से पढ़ नहीं पाएंगे और बाद में आपको कुछ याद भी नहीं रहेगा इसीलिए पढ़ाई के समय अपना मूड अच्छा रखे, अपने मन को शांत रखे, जो चीज़ें आपको तकलीफ देती है उनके बारे में ना सोचे या कोई नेगेटिव बात ना सोचे|
अगर मूड ठीक नहीं है तो आप कुछ देर के लिए टहलने जा सकते हो, अच्छा म्यूजिक सुन सकते हो, Exercise या मैडिटेशन कर सकते हो। इससे आपका मूड फ्रेश हो जाएगा और उसके बाद आप अच्छे से पढ़ पाओगे| अगर इससे भी आपका मूड ठीक न हो तब एक बार अपने मामी – पापा का चेहरा याद कर लेना, उनके मेहनत को याद करना। मूड ठीक जरूर होगा।

3) समझकर पढे (Read wisely)

यही एक चीज़ है जो पढ़ाई में बहुत ही ज्यादा ज़रूरी है जो भी आप पढ़ रहे हो उसे सोच समझकर पढ़े| मानलो अगर आप कोई चैप्टर पढ़ रहे हो या किसी सवाल का जवाब पढ़ रहे हो तो वो जानकारी किस बारे में दी गयी है उसे अच्छे से समझकर पढ़े और उसके बाद अपने मन में भी उस चीज़ को दोहराये इससे आपको चीज़े समझमे आएँगी और पढ़ा हुआ याद भी रहेगा|

4) पढ़ा हुआ लिखे (Read and write)

पढ़ा हुआ याद रखने की अच्छी तकनीक पढ़ना और फिर लिखना है। जब भी आप कुछ पढ़े तो उसे याद करके लिखने की कोशिश ज़रूरी करे, ये नहीं की आप जिस बुक में से पढ़ रहे हो वैसे का वैसे ही लिखो बल्कि आप अपने तरीके से लिख सकते हो पर हा जिस चीज़ के बारे में आप लिख रहे हो वो सही होनी चाहिए और एग्जाम में भी एग्जामिनर उन्ही को अच्छे मार्क्स देते है जो अपने किसी भी सवाल का जवाब अपने तरीके से देते है, क्योंकि बुक में से वैसे के वैसे रटे हुए जवाब उन्हें भी पसंद नहीं आते।

ये भी पढ़ें :
हिंदी में निबंध कैसे लिखे (how to write an Essay in Hindi)

5) खुद का टेस्ट ले (Test yourself)

कई सारे स्टूडेंट्स अच्छे से पढ़ाई कर तो लेते है पर वो एग्जाम से पहले ये नहीं देखते की उनको क्या अच्छे से आता है और किन चीज़ों पर अभी मेहनत करनी है और ये सारी चीज़ों का पता चल जाता है खुदका टेस्ट लेने से|
तो एग्जाम से कुछ दीन पहले आप पिछले साल के कुछ question paper solve कर सकते हो इससे आपको पढ़ा हुआ कितना याद रहा और कितना नहीं ये समझ में आ जाएगा और आपकी गलतियाँ भी पता चल जाएँगी और बाद में जाकर आप उनपर और थोड़ी मेहनत कर के पढ़ा हुआ याद रख पाओगे|

6) मैडिटेशन और प्राणायाम करे (Do meditation and Pranayam)

मैडिटेशन आपके मस्तिष्क में रक्त संचार (Blood flow) को बढ़ाता है और वही प्राणायाम आपके मस्तिष्क को प्रेरित करता है। जिससे की आपको स्मृति शक्ति (Memory power) बढ़ती है और आपको पढ़ा हुआ याद रहने में मदद मिलती है इसलिए रोज़ कम से कम 10-15 मिनट मैडिटेशन और 10-15 मिनट प्राणायाम ज़रूर करे। याद रहे मैडिटेशन और प्राणायाम का परिणाम (result) तुरंत नहीं मिलता है। पर यह आपके मानसिक स्थिति को परिवर्तित जरूर (increase brain power) कर देगा।

7. नोट्स खुद बनाएं (make your own notes)

बहुत सारे स्टूडेंट्स पढ़ाई के नाम पर बुक में से सारी चीज़ें वैसे का वैसा रटने का काम करते है पर इससे उन्हें समझ तो कुछ नहीं आता और ऊपर से पढ़ाई का प्रेशर और ज्यादा बढ़ जाता है तो ये चीज़ आपको बिलकुल भी नहीं करनी है और जो भी पढ़ना है वो सोच समझकर पढ़ना है| और शॉर्ट नोट्स बनाते रहे।

कई बार समय कम होने पर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के साथियों के नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेते हैं। यह गलत तरीका है। दूसरों के नोट्स पढ़ने में वक्त भी ज्यादा लगता है और समझ में कम आता है। इसलिए अपने नोट्स खुद बनाने चाहिए। नोट्स बनाने की प्रोसेस से आपको याद रखने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें :
Notes Kaise Banaye ? नोट्स बनाने के फायदे और विधि

8. रिविजन जरूर करें (do revision)

आप जो भी पढ़ रहे हैं, उसका रिविजन करना नहीं भूलें। रिविजन करने से यह समझ में आ जाता है कि आप जो पढ़ रहे हैं, वह आपको याद भी हो रहा है अथवा नहीं। आप जो भी पढ़े, उसका अगले हफ्ते रिविजन जरूर करें।

तो दोस्तो आपको ये article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताना; साथ ही अपने दोस्तो के साथ शेयर करना ना भूले।

Topic wise Quiz Click Here
BSEB 12th Model Paper Click Here
Study tips Click Here
Telegram Channel Click Here

Table of Contents

Related posts:

HAPPY NEW YEAR 2024:चूहा निकला बिल से हैप्पी न्यू ईयर दिल से...यहां देखें हैप्पी न्यू ईयर 2024 wishe...

12th के बाद क्या करें, What to do After 12th, कौन सा कोर्स चुने, inter Ke Baad Kya Karen?

जाने कैसे करे तैयारी कि Chemistry लगने लगे Easy जिससे मिले Exam मे पूरे अंक: BSEB 2024 Exam

2023 बोर्ड परीक्षा में आंसर कैसे लिखें | Topper banne ka aasan tarika..

12th के बाद यह करे | Must do After 12th 99.9% Future Bright करने का मौका

Best of 10 College for Graduation in Bihar | Top ranking college in BIHAR

Bihar Board Exam 2024 : 10वी 12वी के परीक्षा मे Copy ऐसे लिखे आएगे 90% , Toppers कैसे लिखते है, जाने...

History याद नहीं रहता? तो बस इतना पढ़ लो history में 90+ मार्क्स आएगए। Bihar Board 12th History 2023

BSEB BIHAR BOARD EXAM 2024: Topper Tips ऐसे करे पढ़ाई आएगे 100 मे से 100, गुरु मंत्र Topper द्वारा

पढ़ाई में मन नहीं लगता है? तब जाने पढ़ाई में मन लगाने का आसन तरीका । Padhai me man kaise lagaye