पढ़ाई में मन नहीं लगता है? तब जाने पढ़ाई में मन लगाने का आसन तरीका । Padhai me man kaise lagaye

दोस्तो आप सभी का स्वागत है इस नए पोस्ट में। आप सब जानते ही है की पढाई हमारे करियर के लिए कितनी ज्यादा important है पर फिर भी कई बार हम उतने अच्छे से मन लगाकर पढाई नहीं कर पाते और इसके पीछे कई सारे कारण है। जैसे कई बार हमारा मन किसी चीज़ की वजह से विचलित (Distract) हो जाता है या कई बार हमारा मूड सही नहीं रहता, कई बार हमारे आस पास का मोहोल या लोग सही नहीं रहते या फिर हमारे आस पास बहुत शोर शराबा होता है| तो ऐसे में चाहकर भी हम पढ़ाई में मन नहीं लगा पातें। लेकिन आज मै इस आर्टिकल के ज़रिए आपको कुछ ऐसे आसन तरीके बताने जा रहा हु, जिन्हे अपनाकर आप अच्छे से मन लगाकर और ज्यादा focus के साथ पढ़ाई कर पाएंगे।

पढ़ाई में मन क्यों नहीं लगता?

तो सबसे पहले हम यह जान लेते है की पढ़ाई में मन ना लगने का कारण क्या है।

1) आस पास का शोर शराबा या आस पास का मोहोल सही न होने के कारण|

2) थकान होने के कारण।

3) मूड सही न होने के कारण।

4) मोबाइल, टीवी, दोस्त, सोशल मीडिया या इन जैसी अन्य कई सारी मन भटकाने वाली चीज़ों के कारण।

5) पढ़ाई को लेकर आपका लक्ष्य अस्पष्ट होने के कारण।

6) शरीर में किसी चीज़ की तकलीफ होने के कारण जैसे की सिरदर्द, पेटदर्द, कोई घाव या फिर तबियत सही न होने के कारण|

ये भी पढ़ें :
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते है, तो अपनाएं ये देसी फॉर्मूला

पढ़ाई में मन लगाने का उपाय (ways to concentrate on studies)

1) पढ़ाई के लिए एक सही टाइम टेबल बनाए (Make a proper time table for studies)

अपने पढाई के लिए जीतना भी टाइम आप निकाल पाते हो। उसके हिसाब से अपने लिए एक सही टाइम टेबल बनाये। टाइम टेबल बनाते वक़्त कितने सब्जेक्ट्स है और उनमें से हर एक सब्जेक्ट को आप कितना टाइम दे पाओगे ये देखो और उसके हिसाब से हर एक सब्जेक्ट के लिए एक सही टाइम फिक्स करो।
ऐसा करने से पढाई करने के लिए आपकी एक सही मानसिकता (Mindset) बन जायेगी और अगर टाइम टेबल को सही से follow कर के आप पढ़ाई करोगे कुछ दिन पढ़ाई करोगे तो इससे पढ़ाई करने की आपको आदत लग जायेगी और पढ़ाई में आपका मन भी लगने लगेगा।

2) पढ़ाई करने से पहले अपना मूड ठीक रखो (put yourself in a good mood before studying)

ये सबसे ज्यादा important बात है क्योंकि जब आपका मूड ही सही नहीं रहेगा, तो पढाई में मन कैसे लग पायेगा? कुछ ऐसी चीज़ें है जो आपका मूड खराब करती है जैसे की तनाव, नींद की कमी, आपके आस पास के कुछ नेगेटिव लोग, भूख लगना, सोशल मीडिया या फिर कोई नेगेटिव न्यूज़ इसके अलावा मूड खराब होने के और भी कई सारे कारण हो सकते है इसलिए पढ़ाई करने से पहले आप ऐसी चीज़ों से दूर रहे जो आपका मूड ख़राब करती है।
पढ़ाई करने से पहले मन को शांत रखें और अपने आप को relax करें, किसी भी बात का तनाव ना लें, नेगेटिव लोगों से, सोशल मीडिया से खुद को दूर रखें, हर रोज़ अच्छी नींद लें, अच्छा और हेल्थी खाना खाये और पढ़ाई करते समय किसी और चीज़ के बारे में ना सोचें। इससे आपका मूड ठीक रहेगा और फिर आपका पढाई में मन भी लगेगा।

3) पढ़ाई के लिए एक सही जगह चुने (choose the right place to study)

आप पढ़ाई करने के लिए कोई ऐसी जगह चुनो जो शांत हो क्योंकि आस पास की जगह जितनी शांत होगी। उतनी अच्छी तरीके से आपका पढ़ाई में मन लग पायेगा और आपकी पढ़ाई अच्छे से हो पाएगी| पढ़ाई के लिए ऐसी जगह बिलकुल ना चुनें जहा पर शोर शराबा है या जिस जगह पर ऐसे लोग है जो आपको नेगेटिव फील कराते है या जहा पर आस पास का मोहोल अच्छा नहीं है। क्योंकि इन सब के कारण आपका पढाई में मन नहीं लग पायेगा।

4) पढ़ाई से जुड़े लक्ष्य को जाने (Know the goal related to studies)

वैसे हम पढाई किस लिए करते है? एग्जाम में अच्छे मार्क्स लाने के लिए, एग्जाम में टॉप करने के लिए, अच्छी जॉब पाने के लिए या अपना करियर बनाने के लिए है। तो कहने का मतलब यही है की पढाई करने से पहले आपको पढाई करने का उद्देश्य (Purpose) यानि कि पढ़ाई करने से जुड़े अपने उस लक्ष्य को जानना होगा और खुद से यह सवाल करना होगा की आप पढ़ क्यों रहे है और पढ़ाई करने से आपको क्या हासिल होगा। तो यह बात खुद को पता होना बेहद ज़रूरी है| क्योंकि बिना किसी लक्ष्य के आप एक सही दिशा (direction) के साथ पढ़ाई नहीं कर पाओगे, आपका मन भटकता रहेगा, अपनी पढ़ाई को लेकर आप गंभीर (Serious) नहीं रहोगे और इस वजह से पढ़ाई में मन नहीं लग पायेगा।

ये भी पढ़ें :
पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है? तो ये 7 टिप्‍स 21 दिनों तक अपनाएं, हर पेपर में अच्‍छे मार्क्‍स आएंगे लिख लो।
इसलिए पढाई करते समय यह ध्यान में रखो की पढ़ाई कर के आप किस लक्ष्य को पाना चाहते हो या फिर पढ़ाई कर के आपको क्या मिलेगा। ये सबसे पहले अपने मन में स्पष्ट कर लो| इससे पढाई करने का असली मकसद आप को पता चल जाएगा, आप अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा गंभीर रह पाओगे और इस वजह से आपका पढाई में मन भी लगा रहेगा।

5) पढ़ाई के दौरान ब्रेक ले (take breaks while studying)

अगर आप बिना ब्रेक लिए लगातार पढाई करते ही रहोगे। तो आपका दिमाग जल्दी थक जाएगा और फिर आपका पढाई में मन नहीं लग पायेगा। इसलिए एक से डेढ़ घंटा लगातार पढ़ाई करने के बाद आप को 10 – 15 मिनट तक का ब्रेक लेना ही है।
ब्रेक में आप exercise कर सकते हो, music सुन सकते हो, अपने परिवार वालों से या दोस्तों से बातें कर सकते हो, अपनी मनपसंद चीज़ें खा सकते हो या और भी ऐसी कई सारी चीज़ें कर सकते हो जो आप को पसंद हो जिससे की आपका माइंड फ्रेश हो जायेगा और फिर से आप ध्यानपूर्वक (concentration) के साथ पढ़ाई कर पाओगे।

6) पढ़ाई में मन लगाने के लिए मैडिटेशन या योगा करे (Do meditation or yoga to concentrate on studies)

मैडिटेशन करने से आपका मन शांत रहता है और आपकी एकाग्रता (Concentration) भी बढ़ती है और इस वजह से आपका पढ़ाई में मन लग पाता है| इसलिए आप को हररोज़ कम से कम 10 से 15 मिनट तक मैडिटेशन या योगा जरूर करे।

7) कुछ चीज़ों से दूर रहे (stay away from certain things)

पढाई करते समय जिन चीज़ो की वजह से आपका time waste होता है या जो चीज़ें आपका मन भटकाती है जैसे की मोबाइल या टीवी, सोशल मीडिया, दोस्त  या जिन चीज़ों से आप को परेशानी होती है उन सभी चीज़ों से आप दूर रहे ताकि आप अच्छे से मन लगाकर पढाई कर सके।

ये भी पढ़ें :
2023 बोर्ड परीक्षा में आंसर कैसे लिखें | Topper banne ka aasan tarika..

अंत में अगर आप पर इन चीजों से कोई असर नहीं होता तब आप अपने मामी – पापा को याद कर ले। जब पढ़ने का मान नहीं कर रहा हो तब अपने मामी – पापा के परिश्रम को याद कीजिए। अपने जीवन के कस्त, दुख, पीरा को याद कीजिए। ये सारी बाते आपको आंतरिक ऊर्जा (internal energy) देगा और आपका मन पढ़ने को करेगा।।

तो दोस्तो आपको ये वाला article कैसे लगा ये comment section में ज़रूर बताए। साथ ही अपने दोस्तो के साथ share जरूर करे।

Topic wise Quiz Click Here
BSEB 12th Model Paper Click Here
Study tips Click Here
Telegram Channel Click Here

Related posts:

आखिरी 2 सप्ताह में ऐसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी, परीक्षा में लाए 450+अंक | Bihar Board 12th 10th...
Bihar Board Me Top Kaise Kare Top 5 Best Tips In Hindi
BSEB BIHAR BOARD EXAM 2024: Topper Tips ऐसे करे पढ़ाई आएगे 100 मे से 100, गुरु मंत्र Topper द्वारा
12th Class के छात्रों के लिए ये है Best स्कोरिंग सब्जेक्ट्स, इन विषयों पर दें ज्यादा ध्यान : Bihar B...
जानें कैसे करनी होगी तैयारी जिससे Physics लगने लगे Easy : Bihar Board Exam 2024
Bihar Board Exam Me Copy Kaise Likhe ? बोर्ड परीक्षा में कॉपी लिखने का सही तरीका जाने
BSEB कक्षा 10 विज्ञान 2024 बोर्ड परीक्षा के लिए 5 अंक के Important Question
HAPPY NEW YEAR 2024:चूहा निकला बिल से हैप्पी न्यू ईयर दिल से...यहां देखें हैप्पी न्यू ईयर 2024 wishe...
Best of 10 College for Graduation in Bihar | Top ranking college in BIHAR
12th के बाद क्या करें, What to do After 12th, कौन सा कोर्स चुने, inter Ke Baad Kya Karen?

Comments are closed.